Betul Accident News : सडक़ हादसे में चार की मौत, महिला समेत एक युवक गंभीर
Betul Accident News : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सडक़ हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे आमला-बोरदेही मार्ग स्थित बोरीखुर्द के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आमला थाना के एएसआई राममोहन यादव ने बताया कि सडक़ हादसे में बाइक पर कचरबोह निवासी अशोक उइके और बुद्ध राम कुमरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक सुरेश कुमरे कचरबोह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक उइके बोरदेही में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, इसी दौरान सडक हादसे में उसकी मौत हो गई।
Betul Today News : करंट लगने से युवक की मौत, सड़क हादसे में 2 घायल
दूसरा सडक़ हादसा भी आमला क्षेत्र में हुआ है। जमदेही में शादी समारोह में शामिल होकर साथी के साथ लौट रहे बुजुर्ग सुक्कु (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है की सुक्कू पिता छोटे और बसंत यादव शादी में शामिल होकर सडक़ से जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सुक्कू ने दम तोड़ दिया।
Betul Re -Election News : 72.97 मतदाताओं ने उत्साह एवं विश्वास से किया पुर्न-मतदान:
इधर एक अन्य सडक़ हादसा आठनेर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि मां को बाइक पर बैठाकर अखंड रामायण पाठ में जा रहे पुसली गांव निवासी शिवकुमार नत्थू (36) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं माँ मालती बाई भी घटना में घायल हुई थी। जिसका ट्रामा में इलाज चल रहा है। अस्पताल पुलिस चौकी ने मृतक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।