Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha :अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: भगवा झंडे और पताका से सजा शहर
Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha: bhagava jhande aur pataaka se saja shahar

Ayodhya Ram Mandir Praan Pratishtha :अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस पल का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पूरे देश में धार्मिक माहौल है। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह दिख रहा है। चौक-चौराहा और मंदिरों को सजाया है। चौक-चौराहों पर भगवा झंडे और पताका लगाये गये है। धार्मिक आयोजनों की तैयारियां है। बैतूल के कोठीबाजार लल्ली चौक को केसरिया झंडे से सजकर तैयार किया है। कोतवाली चौक तक सड? किनारे भगवा झंडे लगाये है। बैतूल के गंज क्षेत्र में भी भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी की है। सुबह प्रभात-फेरी निकाली जा रही है। सुंदर-सुंदर भजन गाये जा रहे है। भगवान श्रीराम की भक्ति में श्रद्धालु डूबे है। कोतवाली थाना चौक से लल्ली चौक तक रास्ते के सभी मंदिरों में रामधुन गुंज रही है. इससे पूरा माहौल राममय हो चुका है। 21 जनवरी की शाम 5 बजे इसी रास्ते से भगवान राम की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

राम यात्रा का जगह-जगह स्वागत ….
पूर्णा नगरी भैंसदेही के वार्ड क्रमांक 2 में गाजे-बाजे के साथ रामयात्रा निकाली गई। छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीराम और सीता बनाया गया। हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरूआत हुई। रामयात्रा वार्ड क्रमांक 1 से 2 और वार्ड क्रमांक 3 का भ्रमण करते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा में गाजे-बाजे, ध्वज और प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमे श्रद्धालु मुक्तकंठ से जयघोष लगा रहे थे। रामयात्रा का स्वागत करने वार्डो में घर-घर के सामने रांगोली सजाई थी। पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। प्रभु श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर राममय हो गया।
मालेगांव में 21 को होगी अखंड रामायण ……
अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर 21 जनवरी को मालेगांव में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। ग्राम के युवा मंडलों द्वारा टीम बनाकर ग्राम के आवासीय क्षेत्र एवं ग्राम की सीमा में स्थित मंदिरों की साफ-सफाई एवं पुताई का कार्य किया गया है। 22 जनवरी को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी राम संकीर्तन के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना की जायेगी। 200 वर्षो पूर्व निर्मित राम मंदिर के साथ-साथ शिव मंदिर, भवानी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर एवं निर्माणाधीन मां अन्नपूर्णा मंदिर में दीपोत्सव जैसी साजसज्जा कर उत्सव की तैयारी की है। ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से उक्त धार्मिक आयोजनों में उपस्थित होने की अपील की है।