Accident News : सडक हादसे में युवक घायल, वृद्ध ने घर में लगाई फांसी

Accident News

Accident News : उज्जैन से लौट रही कार अनियंत्रित होकर बरेठा घाट के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है, वहीं तीन अन्य कार सवाल सुरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार उज्जैन से वापस सावनेर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सावनेर निवासी अजय सेलू 23 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। 108 एंबुलेंस के पायलट सागर बेल ने बताया कि हादसे में कार सवार अन्य 3 लोग सुरक्षित है।

Monsoon In MP : रायसेन एवं नर्मदापुरम में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बैतूल में बारिश का दौर जारी 

वृद्ध ने घर में लगाई फांसी : एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिमौरी की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ढोंढू पिता फगन कुमरे (55) निवासी सिमौरी ने शुक्रवार की रात को अज्ञात कारणों से घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि मृतक शराब पीने का आदी था और शराब में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की संभावना है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर किए जाएंगे। बयान के बाद आत्महत्या के संबंध में और जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Betul Today News : फैशन डिजाइनिंग-साइकोलॉजी में करियर की अपार संभावनाएं

डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Question और मजेदार जोक्स।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.