Accident News : सडक़ हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत, युवक ने लगाई फांसी
Accident News : सडक़ हादसे में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई। हादसा बैतूल शहर के बडोरा क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक चिचोली के शिवाजी वार्ड निवासी जगदीश आर्य (57) रविवार की रात बडोरा मेेंं विवाह समारोह में शामिल होने बैतूल आए थे। रात को स्कूटी से वे चिचोली लौट रहे थे, तभी रात करीब 11.30 बजे बडोरा ब्रिज के पास अज्ञात बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में जगदीश आर्य को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक सब्जी का व्यापार करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू कर दी है।
Betul Accident News : ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, इधर हादसे में दो लोगों की मौत
इधर एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पराज पवार पिता कुंजीलाल (30) संजय कालोनी क्षेत्र लोहिया वार्ड में रहता था। बताया जा रहा है कि वह बहुत दिनों से बीमारी से पीडित था। उसकी पसलियों में पानी भर गया था। इलाज के बावजूद भी उसे आराम नहीं मिला। बीमारी से आराम नहीं मिलने पर युवक काफी परेशान था। रविवार जब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी, मां काम पर चली गई थी। उसने घर में अकेला होने के दौरान फांसी लगा ली। मां के घर लौटने पर उसके आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव फांसी से उतार लिया गया था। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। टीआई रविकांत डहेरिया ने बताया कि मृतक के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।
Betul Mandi Bhav : आज 29 अप्रैल 2024 का बैतूल मंडी भाव, 18833 बोरों की रही आवक
विवाह समारोह में युवती से छेड़छाड़, जमकर चली लाठियां : गंज थाना क्षेत्र के खंडारा में रविवार की रात को विवाह समारोह में एक युवती के साथ छेडछाड़ करने पर बाराती और स्थानीय ग्रामीण युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों की लाठियों से पिटाई कर दी। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि ग्राम खंडारा में अमन सूर्यवंशी के यहां विवाह समारोह कार्यक्रम था। समारोह में पट्टन ब्लॉक से बारात खंडारा आई थी। बारात में एक युवती के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी बात को लेकर बाराती और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय युवकों ने बारात में शामिल 9 युवकों की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट की घटना में पट्टन निवासी दर्शन बारस्कर, धीरज और दुर्गेश कास्देकर, अविनाश, अमर, प्रमोद नायक, संजय नागले, पवन राठौर सहित अन्य को गंभीर चोट आई है। जिन्हें रात में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। कुछ घायलों को सोमवार सुबह छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Bhaisdehi News : कन्यादान महोत्सव: 25 कन्याओं के होंगे हाथ पीले
डिस्प्ले : dotbetul.com पर आपको मिलेगी हिंदी में देश-विदेश की ताजा खबरो के अलावा, ट्रेडिंग, मध्यप्रदेश, बैतूल, अन्य राज्य, बिजनेस, मनोरंजन, अपराध, कृषि से जुड़ी खबरे, कृषि उपज मंडी बैतूल के प्रतिदिन के मंडी भाव, जिले के दर्शनीय स्थल, पर्यटन की खबर, हेल्थ टिप्स सहित अन्य GK Question, IQ Quiz Question और मजेदार जोक्स।